आदिवासी गायकी ( गोंड ) समाज प्रतिभा सम्मान समारोह
मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र गायकी (गोंड) समाज संगठन द्वारा बैतूल में जिला स्तरीय सामाजिक विचार विमर्श एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून 2023 को तंदूरी डिलाईट, दादावाडी के सामने चक्कर रोड बैतूल में संपन्न हुआ | जिसमें बैतूल,आमला,मुलाताई,घोड़ाडोंगरी,शाहपुर,चिचोली,भीमपुर,भैसदेही,प्रभात पट्टन ब्लाक एवं हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम जिले के सामाजिक विचारक, अधिकारी,कर्मचारी, उपस्थित हुए |
सर्व प्रथम बड़ादेव की पूजा अर्चना कर सेवा जौहार कर सभी का हल्दी कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया |
आज के कार्यक्रम की उद्धेश्य से अवगत कराते हुए अविनाश लाइब्रेरी बेतुल के संस्थापक एवं जीनियस कोचिंग क्लास के शिक्षक अविनाश धुर्वे एवं अनिल परते जामगांव (आठनेर) द्वारा बताया गया की आज हम अपने समाज के उत्कृष्ट मेहनती बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं में फस्ट डिविजन बनाने वाले छात्र छात्राओं की मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे साथ में समाज की एकता अखंडता भाईचारा और समाज को उच्चपटल में कैसे ले जाए हम एकजुट कैसे होंगे व समाज की अन्य मुद्दे जो प्रशासनिक तौर पर रोड़ा बन रहा है उससे कैसे हल करेंगे जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श की जाएगा |
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चे जिन्हें सम्मानित किया गया
पूजा इवने पिता मंगू इवने ग्राम करपा आमला 12वी 78 %
बैतूल सोनम इवने माता बसंती इवने तामसार बोतिया बैतूल 12 वी 65.6 %
अनुराधा परते पिता सुरेश परते झगडिया बेतुल 12 वी 64.2 %
निकुंज परते पिता महेंद्र परते सिविल लाइन बैतूल 4 थी 94 %
गंगा धुर्वे पिता गुनीराम धुर्वे डूडाबोरगाँव 12 वी 76 %
करीना धुर्वे पिता कुंजीलाल 10 वी 72.4 %
शिवानी धुर्वे पिता गनीराम धुर्वे डूडाबोरगाँव 12 वी 80%
इस तरह 18 बच्चों को समाज के वरिष्ट साथियों द्वारा सम्मानित किया गया | उसके बाद समाज को आगे कैसे ले जाएं जिसमें नर्मदापुरम से आए सर महेंद्र परते ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में समाज को एकजुट करने को लेकर व् समाज की समस्याओं को कैसे हल करे को लेकर विस्तार से बताया गया और कहा समस्त गायकी समाज परिवार के छात्र छात्राओं क आज समाज द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को सम्मानित करने का अवसर अच्छा लगा सभी बच्चे आगे भविष्य में अपने माता-पिता गाँव और समाज का नाम रौशन करेंगे | आप उपस्थि सभी से अनुरोध है की एक रोटी कम खाना लेकिन बच्चों को ठीक से पढ़ना रोज स्कुल भेजना है आज यहाँ पर जितने भी लोग उपस्थित है वह अपने गाँव क्षेत्र में समाज को जागरूक और एकजुट करने के प्रयास करेंगे | ट्रायबल डिपार्टमेंट से श्याम परते सर ने अपने सबोधन में समाज के हर तबके के बच्चों को शिक्षित करने को लेकर जोर दिया बच्चों को किसी भी तरह से छात्रावास में दाखिला दिलाने के बारे में बताया साथ ही समाज की जागरूकता और एकजुटता को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया | इस संगठन को मजबूती की दिशा में ले जाने वाली गोंडी सिंगर आरती परते जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही है उन्होंने भी सन्देश के माध्यम से कहा कि कैसे सगंठन को मजबूत करे को लेकर अनिल परते ने सन्देश को अपने जबां से गोंडी भाषा में समझाया | सूरज धुर्वे द्वारा भी कैसे समाज की बेहतरी हो पाएगा एकजुट होने से कैसे समस्याओं का समाधान करेंगे जिसमें समाज की वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए चर्चा किया की आज हमारा समाज की स्थिति क्या है और उसे कैसे सवेधानिक रूप से लड़ सकते है जैसे चर्चा हुआ की सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा तय की गई सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल को ध्यान में रखते हुए व 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 त्रिस्तरीय पंचायती राज जिसे 11वी अनुसूची में शामिल विषयों को लेकर काम करनी है अगर हमारे समाज के कमजोर तबके के हर व्यक्ति के बारे में जानकारी होगी तो हमारा संगठन के माध्यम उन लोगों के लिए पात्र योजनाओं को दिलाने के लिए पैरवी करेगी शासन की 402 योजनाओं के माध्यम से हमारा समाज कुछ हद तक ठीक स्थिति में आ सकता है जैसे मुददों पर बातचीत की गई | हमारे समाज का बेटा आर्मी मेन विशाल परते द्वारा समाज में भाईचारा ,प्रेम , एकजुटता और शिक्षा को लेकर विस्तार से कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया व् सभी को समाज के प्रति लगन और जागरूकता लाने की अपील किए |
उसके बाद आदिवासी गायकी (गोंड) समाज संगठन का गठन करने को लेकर विस्तार से चर्चा होने के बाद पदाधिकारियों का चयन किया गया |
जिला अध्यक्ष - अविनाश धुर्वे
जिला उपाध्यक्ष - अनिल परते
जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ट ) दुर्गा परते
जिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ट ) आरती परते
जिला कार्यवाहकअध्यक्ष - रोहित भलावी
जिला सचिव - सूरज धुर्वे
जिला सह सचिव - प्रकाश उइके
जिला कोषाध्यक्ष - उमेश परते
जिला प्रवक्ता - मनोज उइके
जिला संगठन मंत्री - प्रशांत
जिला मिडिया प्रभारी - रामदीन
जिला संयोजक - ममता
जिला किसान प्रकोष्ट -विनोद धुर्वे
जिला प्रभारी - ज्योति
Supar
जवाब देंहटाएंगायकी समाज अंगूर के गुछों की तरह होनी चाहिए। बिखरे हुए अंगूर की कोई कीमत नहीं होती। गायकी समाज को एकजुट करने के लिए समाज के बुद्धिजीवी यों द्वारा जो यह कदम उठाया गया है यह प्रशंसनीय है !
जवाब देंहटाएंसही बात बोले भाई
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया लगा
जवाब देंहटाएंBahut sahi jankari hai
जवाब देंहटाएंगायकी परिवार को एक झुट होना चाहिए
जवाब देंहटाएं