गायकी समाज बैतूल

आदिवासी गोंड (गायकी ) समाज संगठन के दो जिला में मीटिंग ( बैतूल, खंडवा )

दिनांक 3 सितंबर 2023 को आदिवासी गोंड ( गायकी ) समाज संगठन का दो जिला बैतूल और खंडवा में जिला इकाई की बैठक की गई जिसमें बैतूल जिले में जिला के अलग - अलग ब्लाक शाहपुर, चिचोली, भैसदेही, आठनेर, बैतूल, घोड़ाडोंगरी के एवं खंडवा जिला के विभिन्न ब्लाक से पदाधिकारियों की उपस्थिति में निम्न मुददो पर चर्चा किया गया -
* संगठन का उद्देश्य
* संगठन का विजन
* संगठन का मिशन
* सामाजिक ताना - बाना
* संगठन का विस्तार
* ब्लाक स्तरीय इकाई का निर्माण
* संगठन का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
* संगठन में जुड़ना क्यों आवश्यक है इस अवधारणा पर चर्चा
* समाज जोड़ो केम्पीयन
* शिक्षा का महत्व
* जाति प्रमाण पत्र
* ट्रायबल वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ कैसे ले
गोंड जाति की उप जनजाति गायकी समाज को बहुत पिछड़ा जाति माना जाता रहा है लेकिन समय के साथ साथ इस वर्ग में शिक्षा स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। लेकिन सामाजिक रूप से ये अपने कल्चर को छोड़ते जा रहें है आज की जनरेशन युवा वर्ग अपनी भाषा, रीतिरिवाज, परम्परा और कल्चर को नहीं अपना रहें है। इसे देखते हुए समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा पहल किया जा रहा है की कैसे समाज को एकजुट करें। देखा गया की बड़ी संख्या में अब लोग एकजुट हो रहें है सबको ये एहसास दिला रहें है की हम आदिवासी गोंड गायकी है हमारा समाज का अस्तित्व कैसे लुप्त होने जा रहा है इसे कैसे जिन्दा रखे तमाम मुद्दों के बैठकर चर्चा कर रहें है,जिसका नतीजा बैतूल जिला और खंडवा जिला में देखा जा रहा है। जिले के हर ब्लाक में में इनकी पहुँच हुई है और अब ब्लाक स्तर में कमेटी गठन कर रहें है। इनका उद्देश्य अपने समाज को एकजुट कर अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए और समाज के कमजोर तबको के परिवारों को उनके हक़ अधिकार सुनिश्चित करने के लिए ये अपना विजन और मिशन तैयार किए है। इनकी हर रविवार को ऑनलाइन मीटिंग होती है जहां पर ये सामाजिक मुददे और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा कर जन जागरूकता लाने का काम कर रहें है।

जय सेवा जय जोहार 🙏🙏

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों नमस्ते
पोष्ट कैसे लगा कमेंट करके बताएं एवं पोष्ट को शेयर जरुर करें
धन्यवाद
जय सेवा जय जौहार

आदिवासी गोंड गायकी मीटिंग भीमपुर ब्लॉक जिला बैतूल

आज दिनांक 01/10/2023 को आदिवासी गोंड गायकी समाज संगठन बैतूल के तत्वधान में भीमपुर ब्लाक कार्यकारणी गठन एवं सामाजिक विचार विमर्श ...