गायकी समाज बैतूल

चुने हुए नुमाइंदे

 हर विधानसभा क्षेत्र से दो विधायक 

चुने जाने का प्रावधान होना चाहिए

--------------------------------------------

मैं अपने तजुर्बे और जनता की ज़रूरत को देखते हर विधानसभा क्षेत्र में दो - दो विधायक बनाने के की मांग करता हूँ l

एक विधायक पूरे पांच साल क्षेत्र में शादी - विवाह, मुंडन संस्कार ,नामकरण संस्कार  ,मौत मट्टी ,रसोई और धार्मिक ,सामाजिक समारोह में शिरकत करते हुए मतदाताओ के पाँव पढ़ने का काम करे l क्योकि बहुत से लोग इस गुण को भी एक योग्यता मान कर अन्य अवगुण को नज़र अंदाज़ कर देते है l वे इसे ही अपना राजनैतिक कर्म मानते है l जनता में वे बिना कुछ करे धरे लोकप्रिय विधायक कहे जाते है l 


दूसरा विधायक ऐसा हो जो सदन ( विधान सभा )और सड़क पर जनता के हित की आवाज़ उठाये l

भ्रष्ट नौकरशाही पर लगाम लगाये lअपने क्षेत्र के किसान, मज़दूर, छात्र, युवा और महिलाओ के साथ साथ दलित - आदिवासी समुदाय के हक़ और इज़ज़त के लिए संघर्ष करे l राज्य और केंद्र सरकार कि विभिन्न जनकल्याणी योजना का भ्रष्टाचार रहित रूप में क्रियान्वय सुनिश्चित करे l


आजकल पहिले टाइप के विधायको का बोलबाला है

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों नमस्ते
पोष्ट कैसे लगा कमेंट करके बताएं एवं पोष्ट को शेयर जरुर करें
धन्यवाद
जय सेवा जय जौहार

आदिवासी गोंड गायकी मीटिंग भीमपुर ब्लॉक जिला बैतूल

आज दिनांक 01/10/2023 को आदिवासी गोंड गायकी समाज संगठन बैतूल के तत्वधान में भीमपुर ब्लाक कार्यकारणी गठन एवं सामाजिक विचार विमर्श ...