सामाजिक विचार विमर्श आदिवासी गायकी समाज ऑनलाइन - मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र
दिनांक 18 जून को सामाजिक गायकी विचार विमर्श मंथन को लेकर ऑनलाइन मीटिंग हुई | बहुत अच्छा रहा आप जितने भी सगाजन शामिल हुए सभी ने समाज के उथान के लिए एवं समाज को उच्चपटल की ओर ले जाने के लिए संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किए। आज की चर्चा शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, बेरोजगारी, सामाजिक अपेक्षाएं,जाति, भाषा, रीतिरिवाज, परम्परा, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक कोस निर्माण आपसी मतभेद जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। रिफरेन्स में केन्द्रीय भाषा संस्थानऔर युनोस्कों का डेटा पर चर्चा किया गया |
हमारे समाज के 10वी, 12वी के टॉपर बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए बैतूल में गायकी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने को लेकर चर्चा किया गया जो फाइनल होने के बाद सबके साथ साझा किया जाएगा।
आशा करते है की हर माह एक दिन 2 घंटे के लिए सभी अपने समाज, अपना अस्तित्व एवं आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ संझो कर रखने और बचाये रखने की मुहिम मे समय देंगे। आशा है बहुत जल्द बैतूल में बड़ा कार्यक्रम होगा उसमें सभी गायकी परिवार के सगाजन परिवार सहित उपस्थित होंगे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों नमस्ते
पोष्ट कैसे लगा कमेंट करके बताएं एवं पोष्ट को शेयर जरुर करें
धन्यवाद
जय सेवा जय जौहार