
आज दिनांक 20 अगस्त 2023 को आदिवासी गोंड गायकी परिवार का ऑनलाइन मीटिंग रखा गया था जिसमें मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र के सगाजन बैतूल, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, अमरावती के भाई बंधु ऑनलाइन मीटिंग में जुड़कर सामाजिक विचार विमर्श किए जिसमें सभी ने अपने क्षेत्र कि परिस्थिति के बारे में जानकारी साझा किए। मीटिंग के उद्देश्य पर बातचीत करते हुए संगठन के विजन और मिशन पर ख़ास बातचीत हुई। चर्चा में व्यक्तिगत चाहे किसी भी विचारधारा को मानते हो लेकिन हमें सामाजिक एकता और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भाईचारा के साथ कमजोर तबके के परिवार को उनके हक़ अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए आगे आनी होगी। हमारी रीतिरिवाज परमपरा संस्कृति और भाषा से पहचान बनती है तो उसे जिन्दा रखना भी आवश्यक है। हर ब्लाक से लीडरशीप करने को लेकर लोगों को चिन्हित करने कि बात कि गई जो उस ब्लाक में समाज के लोगों को अपने विजन और उद्देश्य को समझाते हुए जोड़ने का काम करेगा। हमारे समाज के कई ब्लाक में जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहें है जिसको लेकर गहन चर्चा कि गई। आने वाले समय में एक निश्चित तारीख में कलेक्टर से मिलकर चर्चा करने का निर्णय किया हैं। समाज के लोगों को जोड़ने कि मुहिम पर चर्चा किया गया जिसमें अलग अलग क्षेत्र में जाकर केम्पियन के स्वरूप में मीटिंग कर एकता बनाने पर बातचीत हुई। खंडवा जिले के साथियों द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम करने को लेकर चर्चा किया जो अभी तारीख तय नहीं हुआ जिसमें खंडवा, खालवा, हरसूद एवं बुरहानपुर और महाराष्ट्र के धारणी साइड के लोग एक जगह जुड़ सके। लोग ऑनलाइन मीटिंगों में नहीं जुड़ पा रहें है इसकी समीक्षा कि गई व व्यक्तिगत कॉल कोन के माध्यम से संपर्क करने कि राणानीति बनाई गई। हमारे जिला अध्यक्ष द्वारा निर्णय किया गया कि हर रविवार एक घंटा के लिए ऑनलाइन मीटिंग करते रहेंगे।
.jpeg)

Suraj Dhurvey
AGGSS
District Secretary Betul
बहुत अच्छा लगा
जवाब देंहटाएं